
Bhagalpur News: JEE Mains 2026 (First Shift) के शानदार परिणाम ने Satyam Waves Institute में खुशी की लहर दौड़ा दी है। संस्थान के कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च पर्सेंटाइल हासिल किए, जिससे पूरे संस्थान का नाम रोशन हुआ है। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज़ और अनुशासित माहौल को दिया।
छात्रों का कहना है कि संस्थान में पढ़ाई का व्यवस्थित तरीका, डाउट क्लियरिंग सेशन और मोटिवेशन ने उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
🏆 प्रमुख सफल विद्यार्थी
- 🌟 शाश्वत – 95.28 Percentile
- 🌟 कौशिक कुमार – 94.3 Percentile
- 🌟 शुभम कुमार – 92.6 Percentile
- 🌟 वत्स कुमार – 91.3 Percentile
- 🌟 आदाज – 89.4 Percentile
- 🌟 आर्यमान गौतम – 88.1 Percentile
इस खुशी के मौके पर शिक्षक राकेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। गौरव सर ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं, वहीं आर. के. झा सर ने उन्हें निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी।
संस्थान के सभी शिक्षकों और स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।




