Bhagalpur News: भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप सिंह ने जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत का विस्तृत निरीक्षण कर क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत के तालाब, आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पुस्तकालय सहित विभिन्न सार्वजनिक परिसंपत्तियों का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं, रख-रखाव तथा निर्माण गुणवत्ता की जांच की।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पुरैनी टोला सोनूचक के मोहम्मदपुर गांव में मध्य विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, खेल मैदान और नल-जल योजनाओं का भी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा सन्हौली स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और मध्य विद्यालय तरडीहा के प्रबंधन की समीक्षा की गई।
डीडीसी ने विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाई। कुछ कार्यों में पाई गई कमियों पर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाएं तय मानकों और समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं।
उन्होंने विकास योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निरीक्षण के बाद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता में सुधार होगा।
बैजानी पंचायत में एक्शन मोड में डीडीसी प्रदीप सिंह: योजनाओं की सख्त समीक्षा, स्कूल में बच्चों संग किया भोजन
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
scattered clouds
26.3
°
C
26.3
°
26.3
°
79%
2.1m/s
29%
Tue
26
°
Wed
32
°
Thu
34
°
Fri
34
°
Sat
33
°


