Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में केरल पुलिस का बड़ा एक्शन: पॉश इलाके के अपार्टमेंट से...

भागलपुर में केरल पुलिस का बड़ा एक्शन: पॉश इलाके के अपार्टमेंट से 3 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई पुलिस

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में केरल पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। केरल पुलिस ने स्थानीय जोगसर थाना पुलिस के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 3 अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तस्कर केरल में कार्रवाई के बाद भागलपुर आकर छिपे हुए थे।

13 किलो सिंथेटिक ड्रग्स से जुड़ा है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, केरल के मल्लापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग तस्कर को दबोचा था। उसके पास से करीब 13 किलोग्राम कीमती सिंथेटिक ड्रग्स बरामद की गई थी। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और उसकी निशानदेही पर केरल पुलिस की तीन सदस्यीय टीम रविवार को तस्करों की तलाश में भागलपुर पहुंची।

अपार्टमेंट में छापेमारी और गिरफ्तारी

केरल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपी भागलपुर में शरण लिए हुए हैं। इसके बाद भागलपुर पुलिस की मदद से जोगसर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। मौके से पुलिस ने मोहम्मद हासिस, मोहम्मद सलालुद्दीन और अखिल जॉय को धर दबोचा।

ट्रांजिट रिमांड पर केरल ले गई पुलिस

गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद केरल पुलिस ने तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया और अपने साथ केरल ले गई।

बाईट: केरल पुलिस के इंस्पेक्टर संगीत के अनुसार, अब तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य बड़े चेहरों का पर्दाफाश किया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
31 ° C
31 °
31 °
65%
2.9m/s
67%
Mon
31 °
Tue
35 °
Wed
35 °
Thu
28 °
Fri
31 °

Most Popular