Bhagalpur News: भागलपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल लाजपत पार्क की वर्तमान बदहाल स्थिति को लेकर रविवार सुबह नगर विधायक रोहित पांडे ने पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, सुरक्षा, लगाए गए झूले और जिम उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया।
विधायक रोहित पांडे ने कहा कि “लाजपत पार्क शहर की सुंदरता और पहचान में अहम भूमिका निभाता है, इसलिए इसे सुसज्जित और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग यहां टहलने और ताजी हवा लेने आते हैं, ऐसे में पार्क की बेहतर देखभाल और रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए।”
उन्होंने पार्क में लगे सभी उपकरणों की सुरक्षा और नियमित मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान देने की बात कही और संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। रोहित पांडे ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पार्क को व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
निरीक्षण के दौरान शहर के कई गणमान्य लोग, शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। मौके पर कुछ लोगों ने विधायक का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से लाजपत पार्क की स्थिति में जल्द सुधार होगा और सुरक्षा व सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
लाजपत पार्क की बदहाली पर नगर विधायक रोहित पांडे का जोरदार निरीक्षण, कहा– जल्द सुधरेगी व्यवस्था
भागलपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल लाजपत पार्क को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए विधायक ने लिया संज्ञान, पार्क की सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था का दिया भरोसा
RELATED ARTICLES

