Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार:...

भागलपुर में संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार: आपदा प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था

भागलपुर: संभावित बाढ़ को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के तहत सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला के 16 अंचलों के 238 पंचायतों में ऑटोमेटिक रेन गेज (वर्षा मापक यंत्र) स्थापित किए गए हैं, जो सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। 19 जुलाई तक जिले में कुल 122.70 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

प्रशासन ने बाढ़ से संभावित रूप से प्रभावित 447 गांवों की पहचान की है, जो 122 पंचायतों में स्थित हैं। राहत व बचाव कार्यों के लिए 94 दलों का गठन किया गया है, जिनमें एसडीआरएफ के 57 जवान तैनात हैं। इनके साथ 106 मोटरबोट भी तैयार रखी गई हैं।

राहत शिविर और स्वास्थ्य सुविधाएं

  • कुल 171 मानव राहत शिविरों की पहचान की गई है जहां सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की जा रही है।
  • 4,06,507 परिवारों का डेटा आपदा संपूर्ति पोर्टल पर अपलोड किया गया है।
  • शुद्ध पेयजल और स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है:
    • 3,65,093 हाइड्रोजन टैबलेट,
    • 15,07,141 ओआरएस पैकेट,
    • 4980 सर्पदंश की दवाएं,
    • 61,641 एंटी-रेबीज वैक्सीन,
    • 19,35,437 अजिथ्रोमाइसिन टैबलेट और
    • 13,555 सिरप उपलब्ध हैं।
  • 186 चिकित्सा राहत केंद्र, 28 पशु स्वास्थ्य केंद्र, और 33 पशु उप-स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

तटबंधों और संरचनात्मक सुरक्षा पर कार्य

  • तटबंधों पर अब तक:
    • 35.30 मीटर मिट्टी भराई,
    • 242 मीटर सीट पीलिंग,
    • 570 मीटर बोल्डर क्रेटिंग,
    • 440 मीटर गैबियन वर्क,
    • 19751 जियोबैग से दो लेयर पिचिंग कराई गई है।

मानव संसाधन और आपात उपकरण

  • जिले में 248 प्रशिक्षित गोताखोर और 501 आपदा मित्र उपलब्ध हैं।
  • 128 निजी नावें, 95 लाइफ जैकेट, 22,302 पॉलिथीन सीट, और 12 टेंट की व्यवस्था की गई है।
  • 200 अतिरिक्त लाइफ जैकेट की खरीद के लिए निविदा निकाली जा चुकी है।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय

प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो 22 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

📞 दूरभाष संख्या: 0641-2402871
📱 मोबाइल नंबर: 9471920050

जिला प्रशासन की इन तैयारियों से स्पष्ट है कि बाढ़ से निपटने के लिए भागलपुर हर स्तर पर सजग और सक्रिय है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
41.1 ° C
41.1 °
41.1 °
27 %
1.3kmh
73 %
Mon
40 °
Tue
43 °
Wed
42 °
Thu
41 °
Fri
39 °

Most Popular