Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की बेरहमी...

भागलपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

​"खेत में चल रही थी प्रेम की बातें, तभी पड़ गई बहन की नजर; भागलपुर में प्रेमी की ग्रामीणों ने सुधारी सूरत"

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का एक मामला उस वक्त हिंसक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद कानून को हाथ में लेते हुए आक्रोशित भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और दोनों को थाने ले आई।

खेत में मिलने पहुंचे थे प्रेमी-युगी

​मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर छुप-छुप कर मिला करते थे। घटना के दिन लड़की घर से शौच जाने का बहाना बनाकर पास के खेत की ओर निकली थी, जहाँ मेहरबान पहले से उसका इंतजार कर रहा था। दोनों एकांत में बातचीत कर ही रहे थे कि तभी अनहोनी हो गई।

बहन की नजर पड़ी और मच गया शोर

​बताया जा रहा है कि जब दोनों खेत में बातचीत कर रहे थे, तभी लड़की की बहन की नजर उन पर पड़ गई। अपनी बहन को अनजान युवक के साथ देख उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और गांव के अन्य लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

भीड़ का दिखा तालिबानी चेहरा

​प्रेमी जोड़े को साथ देख ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने युवक को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। युवक रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे बेरहमी से पीटा। इस दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही ईसीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल युवक और युवती दोनों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून हाथ में लेने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
53%
0.9m/s
75%
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular