HomeUncategorizedजनता दरबार में दो पुराने जमीन विवाद मामलों का निष्पादन, तीन नए...

जनता दरबार में दो पुराने जमीन विवाद मामलों का निष्पादन, तीन नए केस पहुंचे

Bhagalpur News: सुल्तानगंज थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस दरबार में जमीन संबंधी मामलों की सुनवाई की गई।

इस बार जनता दरबार में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से जुड़े तीन नए जमीन विवाद के मामले प्रस्तुत किए गए। साथ ही, सीओ रवि कुमार ने दो पुराने मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष नए मामलों की जांच कर अगली तिथि को उनका समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार के दौरान अंचल और थाना कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में जमीन विवाद से जुड़े लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्याय मिलने की प्रक्रिया तेज हुई है और जमीन विवादों का समयबद्ध समाधान संभव हो पा रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular