Bhagalpur News: भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज मोहल्ले में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां Zomato (डिलीवरी सेवा) में कार्यरत 23 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र स्थित कड़ुआ गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दीपक पिछले कई महीनों से भागलपुर में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था और रेकाबगंज में किराये के कमरे में अकेले रहता था।
बहन के फोन का जवाब नहीं मिलने पर हुआ खुलासा
परिजनों के अनुसार, दीपक की बहन डेजी सुबह से लगातार फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर चिंता बढ़ गई। इसके बाद एक रिश्तेदार को कमरे पर भेजा गया। दरवाजा खटखटाने पर जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा खोलकर देखा गया—दीपक पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था।
पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे की तलाशी के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मानसिक तनाव की बात सामने आई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दीपक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, लेकिन उसने किसी से खुलकर अपनी परेशानी साझा नहीं की थी। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह पता चल सके।
परिवार में मातम
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच जारी है।
भागलपुर में दर्दनाक घटना: Zomato डिलीवरी बॉय ने फंदे से लटककर दी जान, परिवार में कोहराम
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
few clouds
32.8
°
C
32.8
°
32.8
°
53%
3.7m/s
16%
Wed
33
°
Thu
34
°
Fri
33
°
Sat
33
°
Sun
33
°


