Homeबिहारबांका: कुट्टी मशीन से गला कटने से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल...

बांका: कुट्टी मशीन से गला कटने से युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

बांका जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चतुर्भुज गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गांव निवासी जय कृष्ण सिंह की कुट्टी मशीन में फंसने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, जय कृष्ण सिंह अपने मवेशियों के लिए चारा काटने का काम कर रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ फिसल गया और गर्दन कुट्टी मशीन की चपेट में आ गई। मशीन की तेज धार से उनका गला बुरी तरह कट गया। हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोट के चलते इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय कृष्ण सिंह के आकस्मिक निधन से ग्रामीणों में भी गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular