Homeभागलपुर सिटीसनोखर थाना क्षेत्र में मनचलों की गुंडागर्दी, काम से लौट रहे दंपति...

सनोखर थाना क्षेत्र में मनचलों की गुंडागर्दी, काम से लौट रहे दंपति की बेरहमी से पिटाई

Bhagalpur News: भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर गांव में शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार संजीव मंडल नामक व्यक्ति अपने काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क किनारे बैठे थे। संजीव मंडल ने उन्हें गाड़ी साइड करने का अनुरोध किया, जिस पर युवक बुरी तरह भड़क उठे और मारपीट करने लगे।

पीड़ित की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद दोनों को गंभीर चोटें आईं और किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

पीड़िता पूजा देवी ने आरोप लगाया है कि इस हमले में माधव मंडल, दिलीप मंडल, सूजन मंडल, मुकेश मंडल, फुलेश्वर मंडल और कृष्ण मंडल शामिल थे। ये सभी शराब के नशे में धुत्त होकर गुंडागर्दी कर रहे थे। पूजा देवी ने जिला प्रशासन और पुलिस से गुहार लगाई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और लोग क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराबबंदी कानून के बावजूद इस तरह खुलेआम शराब सेवन और उसके बाद गुंडागर्दी होना बेहद शर्मनाक है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्ती हो और शराब की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular