Homeबिहारनारायणपुर में भैंस निकालने गए पशुपालक की कोसी में डूबकर मौत, गांव...

नारायणपुर में भैंस निकालने गए पशुपालक की कोसी में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

भागलपुर: भागलपुर ज़िले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत नगरपारा दक्षिण पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय पशुपालक रामजी सिंह की कोसी नदी की उपधारा में डूबने से मौत हो गई। रामजी सिंह पशुओं को चराने के लिए गांव के अन्य पशुपालकों के साथ नगरपारा तीनगछिया कोसी बांध के पास गए थे।

भैंस को बचाने के प्रयास में गई जान

दोपहर के वक्त रामजी सिंह की एक भैंस कोसी की उपधारा में चली गई। उसे बाहर निकालने के प्रयास में रामजी सिंह भी पानी में उतर गए, लेकिन तैरना नहीं जानते थे और गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।

रात में लौटीं भैंसें, नहीं लौटे रामजी सिंह

घटना का पता तब चला जब देर रात सभी भैंसें अकेले घर लौट आईं, लेकिन रामजी सिंह का कोई अता-पता नहीं था। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में रामजी सिंह का शव कोसी की उपधारा में तैरता मिला

गांव में मचा कोहराम

पुलिस को सूचना दिए जाने पर भवानीपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया। जब शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी कुनिया देवी बेसुध होकर बार-बार बेहोश हो रही थीं, जिन्हें गांव की महिलाएं संभालती रहीं।

जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस

घटना की सूचना पर बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य जयप्रकाश सिंह उर्फ सोनी सिंह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से परिवार को समुचित मुआवजा देने की मांग की।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular