Bhagalpur News: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भागलपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी समेत शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में ईद, चैती छठ, रामनवमी और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न पूजा स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर और चुना के छिड़काव, पेयजल व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए।
जिलाधिकारी ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि हर जरूरी व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई और स्वच्छता पर जोर देते हुए नगर निगम को निर्देश दिया कि शहर के सभी प्रमुख स्थलों पर नियमित सफाई और छिड़काव किया जाए।
छठ पर्व को लेकर उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर नीचे होने के कारण घाटों की संख्या सीमित हो गई है, इसलिए कृत्रिम रूप से पानी की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं रामनवमी के दौरान अधिक भीड़ और जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार के जुलूस के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को तेज गति से वाहन चलाने से रोकें और हेलमेट पहनना सुनिश्चित करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि होली पर्व की तरह ही सभी आगामी त्योहारों को भी आपसी सहयोग और शांति के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोटरसाइकिल गश्ती दल का गठन किया गया है और पुलिस अधिकारी खुद भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।
एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी जुलूस या कार्यक्रम में भड़काऊ नारे या गाने बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि त्योहार खुशी और सौहार्द के लिए होते हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन्हें शांतिपूर्वक मनाएं।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करेंगे, ताकि भागलपुर में सभी त्योहार सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो सकें।
भागलपुर में त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट: शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने बनाई व्यापक रणनीति
ईद, चैती छठ, रामनवमी और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर साफ-सफाई, बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना अनुमति जुलूस पर रोक
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
overcast clouds
31.4
°
C
31.4
°
31.4
°
60%
1.9m/s
99%
Sat
31
°
Sun
35
°
Mon
34
°
Tue
35
°
Wed
35
°


