Homeराष्ट्रीयस्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: भागलपुर नगर निगम की ऐतिहासिक छलांग, देशभर में 64वें...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: भागलपुर नगर निगम की ऐतिहासिक छलांग, देशभर में 64वें स्थान पर

नई दिल्ली/भागलपुर: केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार समारोह में भागलपुर नगर निगम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर 64वां स्थान प्राप्त किया है।
इसके साथ ही निगम ने बिहार राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय रैंकिंग में भी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

लगातार सुधार की प्रेरणादायक कहानी

भागलपुर नगर निगम की रैंकिंग में हुआ यह सुधार बीते वर्षों की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और मेहनत का नतीजा है: वर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग 2022-23 366वां स्थान 2023-24 403वां स्थान 2024-25 64वां स्थान

इस वर्ष सीधे 339 स्थानों की छलांग स्वच्छता के क्षेत्र में भागलपुर की प्रतिबद्धता और प्रगति को दर्शाती है।

सिटी रिपोर्ट कार्ड: कुल 7550 अंक, कई मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

नगर निगम भागलपुर (ULB No: 801354) को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के तहत कुल 7550 अंक प्राप्त हुए हैं। इनमें कई प्रमुख श्रेणियों में शत-प्रतिशत अंक हासिल हुए: श्रेणी प्राप्त प्रतिशत डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन 100% कचरे की प्रारंभिक छंटाई (सेग्रीगेशन) 54% कचरा उत्पादन बनाम प्रक्रिया 100% डंपसाइट्स का रेमेडिएशन 100% रिहायशी इलाकों की स्वच्छता 100% बाजार क्षेत्रों की स्वच्छता 100% जल स्रोतों की स्वच्छता 100% सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता 45%

सुल्तानगंज नगर परिषद की भी महत्वपूर्ण उपलब्धि

भागलपुर जिले की सुल्तानगंज नगर परिषद ने राज्य स्तरीय रैंकिंग में 16वां स्थान प्राप्त किया है, जो छोटे नगर निकायों के लिए एक सराहनीय उपलब्धि है।

नगर आयुक्त शुभम कुमार ने समारोह में किया भाग

नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त शुभम कुमार ने शिरकत की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय नगर निगम की टीम, सफाईकर्मियों, जागरूक नागरिकों और प्रशासन को देते हुए इसे भागलपुर के लिए गर्व का क्षण बताया।

नगर निगम की सफलता पर प्रतिक्रियाएं

शहर की इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शहरी विकास से जुड़े अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने हर्ष जताया है। यह उपलब्धि भागलपुर को स्मार्ट और स्वच्छ शहरों की सूची में आगे लाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular