Homeबिहारभागलपुर सिटीशहीद संतोष कुमार का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, प्रशासन...

शहीद संतोष कुमार का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Bhagalpur News: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए भागलपुर जिला के इस्माइलपुर अंचल स्थित बिहटा इस्माइलपुर गांव निवासी शहीद संतोष कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शहीद के पार्थिव शरीर को लाने एवं अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देश जारी किए हैं। नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार को शहीद का पार्थिव शरीर प्राप्त करने के लिए पटना हवाई अड्डा भेजा गया है। 21 मई की रात में उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाया जाएगा।

शहीद के सम्मान में अंतिम विदाई को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए वरीय उप समाहर्ता (जिला नजारत शाखा), वरीय उप समाहर्ता (जिला सामान्य शाखा) एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

शहीद संतोष कुमार की इस वीरगति पर पूरे जिले में शोक की लहर है। प्रशासन एवं आमजन भावभीनी श्रद्धांजलि देने की तैयारी कर रहे हैं। उनका बलिदान न केवल जिले, बल्कि पूरे राज्य और देश के लिए गौरव की बात है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
74%
2.8m/s
0%
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular