Homeभागलपुर सिटीशहीद संतोष कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में...

शहीद संतोष कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में गमगीन माहौल

Bhagalpur News:   देश की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए इस्माइलपुर अंचल के बिहटा इस्माइलपुर गांव निवासी वीर जवान संतोष कुमार को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद का पार्थिव शरीर जब तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा, तो पूरा इलाका गम और गर्व के भाव से भर उठा।

दोपहर करीब 1 बजे उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद सशस्त्र बलों के जवानों ने अंगी भूत सैन्य रीति-नीति के अनुसार फायरिंग कर सलामी दी

अंतिम संस्कार के समय पूरा गांव शोकाकुल था, लेकिन हर किसी की आंखों में देश के इस वीर सपूत के प्रति गर्व भी झलक रहा था। गांव से लेकर जिला प्रशासन तक सभी ने शहीद के बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर नवगछिया की पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी  ऋतुराज प्रताप सिंह, और प्रखंड के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

शहीद संतोष कुमार की बहादुरी और देशभक्ति हमेशा युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। बिहार के भागलपुर ज़िले ने एक और सपूत को देश के नाम समर्पित कर दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular