Homeबिहारनवगछिया में अवैध संबंध के चलते ग्रामीण चिकित्सक की हत्या, एक घंटे...

नवगछिया में अवैध संबंध के चलते ग्रामीण चिकित्सक की हत्या, एक घंटे में हुआ बड़ा खुलासा

Bihar News:  भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के करचीरा गांव में एक ग्रामीण चिकित्सक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। महज एक घंटे के भीतर नवगछिया पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतक की पहचान मो. रिजवान के रूप में हुई है, जो ग्रामीण चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। 12 जून को रिजवान को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी थी। उन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इसमें नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा थाना की टीमें और डीआईयू इकाई को शामिल किया गया।

एक घंटे में गिरफ्तारी और सबूत बरामदगी

तकनीकी और मानव सूचना के आधार पर घटना के एक घंटे के भीतर मुख्य आरोपी अनिल कुमार राय उर्फ मकरा मंडल (पिता जय प्रकाश मंडल, निवासी करचीरा) को बहियार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अनिल ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि मृतक रिजवान और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध थे, जिससे वह गुस्से में था।

अनिल की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से

  • एक देशी पिस्टल,
  • तीन जिंदा कारतूस,
  • तीन खोखा,
  • एक बिंडोलिया (गोलियों की पेटी) बरामद की है।

इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 175/25, धारा 103/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

एसपी की सराहना योग्य तत्परता

एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस की तेज कार्रवाई से यह संदेश गया है कि अपराधी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों और एफएसएल टीम के सहयोग की भी सराहना की।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular