Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: नगर निगम में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

भागलपुर: नगर निगम में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुधारा लाल की अध्यक्षता में आज नगर विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, स्वास्थ्य, सफाई, जलापूर्ति, निर्माण, योजना, लेखा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान महापौर ने विशेष रूप से मॉनसून से पहले सफाई, जलनिकासी और रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सफाई टंकियों की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए, हर वार्ड में सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए और गड्ढों की मरम्मत तत्काल की जाए।

महापौर ने निर्देशित किया कि फॉगिंग व सैनिटाइजेशन जैसे कार्य नियमित रूप से हों और डेंगू-चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने हाई अलर्ट जारी करते हुए गंदे जल, जलजमाव और सीवेज से संबंधित समस्याओं के तुरंत निवारण पर ज़ोर दिया।

नगर आयुक्त शुभम कुमार  ने सभी विभागों से अपडेट रिपोर्ट मांगी और निर्देश दिया कि स्थानीय स्तर पर चल रही समस्याओं की पहचान कर शीघ्र समाधान किया जाए। बैठक में पार्षद  सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

महापौर ने विश्वास जताया कि निगम की समर्पित टीम भागलपुर शहर को साफ, सुरक्षित और विकसित बनाने के अपने संकल्प में सफल होगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular