HomeNewsbeatRailway News: पूर्व रेलवे का अपील– यात्री UTS ऑन मोबाइल ऐप से...

Railway News: पूर्व रेलवे का अपील– यात्री UTS ऑन मोबाइल ऐप से करें QR कोड स्कैन कर टिकट बुकिंग

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा यात्रियों को UTS ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से QR कोड स्कैन कर टिकट बुकिंग करने की सुविधा अपनाने का आग्रह किया गया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस आधुनिक तकनीकी सुविधा से टिकटिंग प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और तेज़ हो जाएगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा अपनाने से रेलवे काउंटरों पर भीड़ कम होगी और यात्रियों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।

“यात्रियों को अब केवल UTS ऑन मोबाइल ऐप डाउनलोड कर, स्टेशन परिसर में लगे QR कोड को स्कैन करना होगा, जिससे वे आसानी से अपना टिकट बुक कर सकते हैं।” – रेलवे प्रवक्ता।

पूर्व रेलवे यात्रियों को इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है, ताकि डिजिटलीकरण के माध्यम से रेल यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular