Homeभागलपुर सिटीप्रॉक्सी कैंडिडेट पकड़ा गया, 290 गृहरक्षक उम्मीदवार फिट घोषित

प्रॉक्सी कैंडिडेट पकड़ा गया, 290 गृहरक्षक उम्मीदवार फिट घोषित

Bhagalpur News:
गृह रक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत शनिवार को भागलपुर जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 01/2025 के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें 1400 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 1058 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रथम चरण – 1600 मीटर दौड़ में कुल 364 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इसके उपरांत सफल उम्मीदवारों की ऊँचाई एवं सीना मापी गई, जिसमें निर्धारित मापदंडों को पूरा न कर पाने के कारण 21 उम्मीदवार असफल घोषित किए गए।

बचे हुए 343 उम्मीदवारों ने आगे की परीक्षाओं – ऊँची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक – में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के बाद हुए चिकित्सीय परीक्षण में 53 अभ्यर्थी अनफिट/असफल पाए गए। शेष 290 उम्मीदवारों को चिकित्सीय रूप से फिट घोषित करते हुए दैनिक रूप से सफल घोषित किया गया।

इस बीच परीक्षा के दौरान एक गंभीर अनियमितता भी सामने आई। रजिस्ट्रेशन संख्या 2310273655 के वास्तविक उम्मीदवार मणिकान्त कुमार, पिता- राज किशोर यादव, की जगह पर दौड़ में भाग लेने के लिए बिष्णु कुमार, पिता- श्री राम यादव, उपस्थित हुआ। निबंधन काउंटर पर दस्तावेज़ और हस्ताक्षर के मिलान में गड़बड़ी पाए जाने पर उक्त व्यक्ति को तुरंत पकड़ लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को विश्वविद्यालय थाना को सौंपते हुए उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular