Homeराष्ट्रीयपटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी से...

पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात, बोले – “उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर आईपीएल सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। कार्यक्रम स्थल से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने युवा क्रिकेटर और उनके माता-पिता से गर्मजोशी से बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्व Twitter) अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा –

“पटना एयरपोर्ट पर, युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

महज 14 साल में आईपीएल में शतक, बना सबसे युवा रिकॉर्डधारी

वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में शतक बनाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2024 की नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 252 रन बनाए हैं।

भारत की अंडर-19 टीम में चयन, इंग्लैंड दौरे के लिए होंगे रवाना

सूर्यवंशी को उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। वे 24 जून से 23 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर रहेंगे, जहां वे 50 ओवर का अभ्यास मैच, पांच एकदिवसीय मुकाबले और दो बहु-दिवसीय मैच खेलेंगे।

प्रधानमंत्री पहले भी कर चुके हैं वैभव की सराहना

इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में वैभव की सराहना करते हुए कहा था,

“हम सभी ने आईपीएल में बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन देखा है। उन्होंने इतनी कम उम्र में ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।”

प्रधानमंत्री ने यह भी जोड़ा,

“उनके खेल के पीछे कड़ी मेहनत है, लेकिन स्थानीय स्तर पर खेलने के अवसरों ने उन्हें निखारा है। इसका मतलब है – ‘जो जितना खेलेगा, वो उतना खिलेगा।’

सूर्यवंशी के नाम कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  • सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक (14 वर्ष)
  • किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक – 35 गेंदों में (यूसुफ पठान का रिकॉर्ड टूटा)
  • सबसे कम उम्र में लिस्ट-A अर्धशतक – 12 वर्ष 284 दिन (विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25)
  • सबसे तेज युवा टेस्ट शतक – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में
  • ACC U19 एशिया कप फाइनल में दो महत्वपूर्ण अर्धशतक और भारत की जीत में अहम भूमिका

एक प्रेरणादायक कहानी जो बिहार और भारत के लिए गर्व की बात है

बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी की ये उपलब्धियां न केवल राज्य बल्कि देश भर के युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह मुलाकात उनके करियर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular