Homeभागलपुर सिटीभागलपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार: 200 ग्राम ब्राउन...

भागलपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार: 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागने लगे तस्कर, जगदीशपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; नशे की बड़ी खेप बरामद

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में भागलपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र से दो शातिर अपराधियों को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

कोलकाता से जुड़ा है तस्करी का तार

​पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी कोलकाता से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर भागलपुर आ रहे हैं, जिसे यहाँ के स्थानीय इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचा जाना था। इस सूचना के सत्यापन के लिए सिटी एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में DIU टीम और जगदीशपुर पुलिस ने एक विशेष जाल बिछाया।

जगदीशपुर-सन्हौला मोड़ पर हुई घेराबंदी

​पुलिस टीम जब जगदीशपुर-सन्हौला मोड़ के पास सघन वाहन जांच कर रही थी, तभी पुलिस बल को देखकर दो युवक भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पीछा कर दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 200 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

  1. विनोद कुमार साह, पिता- अशोक साह (निवासी- अलीगंज गंगटी, थाना- बबरगंज, भागलपुर)
  2. अनुज कुमार, पिता- भुवनेश्वर तांती (निवासी- अलीगंज गंगटी, थाना- बबरगंज, भागलपुर)

छापामारी टीम में ये थे शामिल

​इस सफल कार्रवाई में जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, पु०अ०नि० अमन कुमार रवि, पु०अ०नि० धनंजय कुमार, DIU टीम भागलपुर और जगदीशपुर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनसे पूछताछ कर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
35 ° C
35 °
35 °
54 %
4.5kmh
99 %
Tue
34 °
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °

Most Popular