Homeझारखंडराजमहल रेलवे स्टेशन को ‘अमृत स्टेशन’ का दर्जा, पीएम मोदी ने किया...

राजमहल रेलवे स्टेशन को ‘अमृत स्टेशन’ का दर्जा, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Railway News: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व रेलवे मालदा मंडल अंतर्गत राजमहल रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक स्वरूप में पुनर्विकसित कर ‘अमृत स्टेशन’ के रूप में राष्ट्र को समर्पित किया गया। दिनांक 22 मई 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 103 अमृत स्टेशनों के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया गया।

राजमहल स्टेशन का भव्य कायाकल्प

राजमहल स्टेशन अब सिर्फ एक रेलवे स्टॉप नहीं, बल्कि आधुनिकता, समावेशिता और सांस्कृतिक प्रेरणा का प्रतीक बन चुका है। स्टेशन पर निम्न प्रमुख सुविधाओं का निर्माण एवं नवीनीकरण किया गया है:

  • आधुनिक डिज़ाइन वाला मुख्य द्वार एवं आकर्षक फसाड लाइटिंग
  • विस्तृत कंकर्स एरिया एवं सुगठित आगमन ब्लॉक
  • सुसज्जित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालयविशेष महिला प्रतीक्षालय
  • एग्जीक्यूटिव व रिज़र्वड लाउंज
  • पूर्ण विकसित सर्कुलेटिंग एरिया और पैदल पथ
  • बड़े डिजिटल इनडोर वीडियो वॉल्स यात्रियों को तुरंत और स्पष्ट जानकारी प्रदान करने हेतु
  • बहुभाषी साइनबोर्ड्स, पे एंड यूज़ शौचालय, एवं दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएँ
  • लंबी ट्रेनों के लिए विस्तारित प्लेटफॉर्म, कलात्मक मूर्तियाँ, और स्थानीय संस्कृति से युक्त इंटीरियर्स

स्थानीय जनता में उत्साह और गर्व

राजमहल स्टेशन के इस कायाकल्प से स्थानीय नागरिकों, छात्रों, व्यापारियों एवं यात्रियों में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। लोग स्टेशन के भव्य स्वरूप और सुविधाओं को देखकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं। बच्चे रंगीन शिल्पकला और डिजिटल स्क्रीन से मंत्रमुग्ध हैं, वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने संरचनाओं की सुगमता की सराहना की है। महिला यात्रियों ने महिला प्रतीक्षालय को सुरक्षित और सम्मानजनक ठहराया

‘नया भारत’ की दिशा में एक सशक्त कदम

राजमहल ‘अमृत स्टेशन’ बनकर अब न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव दे रहा है, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की रेलवे अधोसंरचना को आधुनिक, समावेशी और वैश्विक स्तर का बनाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल क्षेत्रीय विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और यात्रियों की सुविधा का सफल संगम है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular