Homeभागलपुर सिटीशादी समारोह में करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत,...

शादी समारोह में करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, खुशी का माहौल पलभर में बदला मातम में

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगोता शाहजंगी मैदान में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है।

घटना उस वक्त हुई जब नीरज अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और बारिश से पंडाल को बचाने के लिए नीरज छत पर चढ़कर तिरपाल को ठीक करने लगा। इसी दौरान पंडाल में कहीं से हाईटेंशन वायर के संपर्क में करंट आ गया, जिसकी चपेट में नीरज भी आ गया।

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों ने नीरज को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अफसोस कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद शादी समारोह का पूरा माहौल गम में बदल गया। खुशियों से भरी रात अचानक मातम में डूब गई।

इलाके में शोक की लहर, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पंडाल में करंट किस तरह दौड़ा और वायरिंग में लापरवाही हुई थी या नहीं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular