Homeबिहारअमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश...

अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गाँव कल्याण बिगहा में उमड़ा जनसैलाब

पटना, 29 नवंबर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा पहुंचकर अपने पूज्य पिता एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व. कविराज रामलखन सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद करते हुए नमन किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी और धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पैतृक गाँव में मुख्यमंत्री का आगमन स्थानीय लोगों के लिए गर्व और भावनात्मक क्षण रहा। परिवार के बड़े भाई सतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री के परिजनों और रिश्तेदारों ने भी तीनों स्वर्गीय दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भावनाओं की गहरी छाप दिखी, जहां परिवार, स्थानीय जनता और कार्यकर्ता एक साथ उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें सासंद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (गांधी जी), विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार सहित अनेक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रक्षेत्र के आईजी जितेन्द्र राणा, पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., नालंदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार और नालंदा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पैतृक गाँव के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद उन्होंने अपने घर के पास स्थित तालाब में मछलियों को दाना डालकर पारंपरिक रीति निभाई। गाँव और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याएँ सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
58 %
5.1kmh
32 %
Wed
28 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
36 °
Sun
38 °

Most Popular