HomeUncategorizedअब सरकारी दफ्तरों में नहीं रहेगी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जीविका संभालेगी...

अब सरकारी दफ्तरों में नहीं रहेगी मूलभूत सुविधाओं की कमी, जीविका संभालेगी जिम्मेदारी

Bhagalpur News: सरकारी दफ्तरों में घंटों कामकाज के बीच भोजन और पानी की कमी से जूझने वालों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। बिहार सरकार के निर्देश के बाद समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय परिसरों में आने वाले आम नागरिकों और कार्यालय कर्मियों के लिए सस्ते दर पर भोजन, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका संचालन जीविका समूह के माध्यम से किया जाएगा, जिससे ना सिर्फ सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि स्थानीय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को भी आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।

इस निर्णय को लागू करने के लिए समाहरणालय के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जीविका के डीपीएम सुनिर्मल गरेन ने इस व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन के पुराने कार्यालय भवन को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। जिलाधिकारी ने प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर भवन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही नवगछिया और कहलगांव अनुमंडल कार्यालय में भी दो कमरा, एक स्टोर, आउटलेट और खुले स्थान को तत्काल जीविका को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। इन स्थानों पर जल्द ही उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला भोजन बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध होगा, जिससे दूरदराज से आने वाले लोगों, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आवेदकों, और कार्यालय कर्मियों को काफी सुविधा होगी।

1005117520
विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular