Homeभागलपुर सिटीभागलपुर प्रमंडल के नव आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने ग्रहण किया पदभार

भागलपुर प्रमंडल के नव आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने ग्रहण किया पदभार

Bhagalpur News: भागलपुर प्रमंडल के नव नियुक्त प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके स्वागत में प्रमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

पदभार ग्रहण के अवसर पर भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और भागलपुर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह, नवगछिया अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी  ऋतुराज प्रताप सिंह एवं आयुक्त के सचिव  अनिल राय भी उपस्थित रहे।

आयुक्त कार्यालय कक्ष में प्रवेश के दौरान सचिव  अनिल राय ने पुनः पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्री राय का भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय की जिम्मेदारियों से अवगत कराया।

हिमांशु कुमार राय के नेतृत्व में भागलपुर प्रमंडल के प्रशासनिक तंत्र को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular