Homeपॉलिटिक्सNavgachiya News: मदन अहिल्या महिला कॉलेज में ABVP ने घोषित की नई...

Navgachiya News: मदन अहिल्या महिला कॉलेज में ABVP ने घोषित की नई कार्यकारिणी, दीक्षा मिश्रा बनीं अध्यक्ष, मौसम सिंह निषाद बनीं मंत्री

नवगछिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मदन अहिल्या महिला कॉलेज इकाई का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में दक्षिण बिहार प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज ने नई कार्यकारिणी का औपचारिक ऐलान किया।

दीक्षा मिश्रा बनीं कॉलेज अध्यक्ष, मौसम सिंह निषाद बनीं मंत्री

नवघोषित कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर जिन छात्राओं की नियुक्ति की गई, वे इस प्रकार हैं:

  • कॉलेज अध्यक्ष: दीक्षा मिश्रा
  • कॉलेज मंत्री: मौसम सिंह निषाद
  • कॉलेज उपाध्यक्ष: सीता कुमारी, सिमरन कुमारी, रोशनी कुमारी
  • कॉलेज सह मंत्री: सुहानी कुमारी, तनु भारद्वाज, रितु कुमारी
  • कार्यालय मंत्री: पायल कुमारी
  • कोषाध्यक्ष: अंकिता कुमारी

विभिन्न आयामों में भी छात्राओं को जिम्मेदारी

  • SFD संयोजक: ऋषिका कुमारी | सह संयोजक: नेहा कुमारी
  • SFS संयोजक: शिवानी कुमारी | सह संयोजक: रिया, खुशी
  • राष्ट्रीय कला मंच संयोजक: राज कन्या, श्रुति सिंह | सह संयोजक: प्रेमलता
  • खेलो भारत संयोजक: निकिता कुमारी
  • NSS प्रमुख: आरती कुमारी
  • NCC प्रमुख: अनु कुमारी
  • कार्यकारिणी सदस्य: सलोनी, दिव्या, शोभा, काजल समेत अन्य छात्राएं

वरिष्ठों और शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, जिला सह संयोजक कुंदन पोद्दार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह, निवर्तमान कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं

कॉलेज प्रशासन से प्राचार्य डॉ. राजीव सिंह, प्रो. अमरेंद्र सिंह, प्रो. धर्मेंद्र कुमार, प्रो. सुबोध कुमार, प्रो. सीता भगत, प्रो. सीमा, प्रो. सुरुचि सहित अनेक शिक्षकों ने नई टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular