Homeधर्ममुस्लिम समुदाय ने कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई बकरीद, देश में सुख-शांति...

मुस्लिम समुदाय ने कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई बकरीद, देश में सुख-शांति के लिए मांगी दुआ

Bhagalpur News: बकरीद के पावन अवसर पर सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्व को शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया। सुबह से ही मस्जिदों और दरगाहों में नमाज़ अदा कर देश में अमन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं।

दिलगौरी ईदगाह मैदान सहित शहर की तमाम मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। स्थानीय नागरिक नोमान अंसारी और शैराज ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी बकरीद का पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाया गया।

प्रशासन रहा मुस्तैद
पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने स्वयं चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर निरीक्षण कर पुलिस गश्ती को तेज किया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि महिला पुलिस सहित पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है, ताकि लोग बेफिक्र होकर पर्व मना सकें।

इस दौरान हजारों की संख्या में मुस्लिम भाई नमाज़ के लिए उपस्थित रहे। कुल मिलाकर बकरीद का पर्व इस बार भी सुल्तानगंज में शांति, भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular