Homeबिहारभागलपुर सिटीनाथनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख

नाथनगर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, आधा दर्जन घर जलकर राख

गोसाईंदासपुर के यादव टोला में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; लाखों की संपत्ति खाक

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईंदासपुर गांव के वार्ड संख्या 5 स्थित यादव टोला में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब आधा दर्जन घर इसकी चपेट में आ गए।
इस अगलगी की घटना में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला।
आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता और बहादुरी दिखाते हुए घरों में फंसे लोगों, खासकर छोटे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और नाथनगर थाना को सूचित किया गया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित रामजी यादव ने बताया कि इस आग में उनका पूरा घर जलकर राख हो गया, जिसमें नकद रुपये, अनाज, कपड़े, फर्नीचर और जेवर सहित सभी सामान नष्ट हो गए। वहीं मिथुन यादव, राकेश यादव, छोटू यादव, उमेश यादव और पंकज यादव के घर भी पूरी तरह प्रभावित हुए हैं।
नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि दमकल टीम की तत्परता के कारण आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया। प्रशासन की ओर से सभी पीड़ित परिवारों को अंचलाधिकारी के पास आवेदन देने का निर्देश दिया गया है, ताकि उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
47%
2m/s
0%
Sun
29 °
Mon
29 °
Tue
29 °
Wed
29 °
Thu
29 °

Most Popular