Homeबिहारशहीद संतोष यादव को श्रद्धांजलि देने नवगछिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,...

शहीद संतोष यादव को श्रद्धांजलि देने नवगछिया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, परिजनों से की मुलाकात

Bhagalpur News: बिहार के इस्माईलपुर भिट्ठा गांव में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद संतोष यादव को श्रद्धांजलि देने गुरुवार की देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। शहीद के घर पहुंचकर तेजस्वी यादव ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

तेजस्वी यादव ने शहीद की मां और पत्नी से मुलाकात कर परिवार की स्थिति और जरूरतों की जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि शहीद संतोष यादव की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजद परिवार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।

तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश का हवाला देते हुए कहा, “लालू जी ने कहा है कि बिहार में जहां-जहां शहीद हुए हैं, वहां जाकर उनके परिजनों से मिलो और उनका दर्द समझो।”

नेता प्रतिपक्ष ने बिहार सरकार से मांग की कि इस्माईलपुर भिट्ठा गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जिसे अविलंब दुरुस्त किया जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी मांग रखी कि उस सड़क का नाम शहीद संतोष यादव के नाम पर रखा जाए।

तेजस्वी यादव ने सरकार से यह भी अपील की कि शहीद संतोष यादव के परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, और सरकार द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की सहायता राशि को तुरंत परिजनों तक पहुंचाया जाए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular