Homeबिहारबिहार में पत्रकारों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे...

बिहार में पत्रकारों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि बढ़ाने का किया ऐलान, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

पटना, 26 जुलाई 2025: बिहार के पत्रकारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक राशि को ₹6,000 से बढ़ाकर ₹15,000 करने की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में विभाग को स्पष्ट निर्देश भी जारी कर दिए हैं कि सभी पात्र पत्रकारों को यह बढ़ी हुई राशि नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन पत्रकारों को यह पेंशन मिल रही है और उनकी मृत्यु हो जाती है, उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनभर ₹3,000 की जगह अब ₹10,000 प्रति माह की पेंशन राशि दी जाएगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में इनकी भागीदारी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। सरकार की कोशिश है कि पत्रकार न केवल अपने पेशे में निष्पक्षता और निष्ठा के साथ काम करें, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों की सुविधाओं को लेकर शुरू से गंभीर रही है और इसी दिशा में यह बड़ा फैसला लिया गया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular