Homeबिहारहोमगार्ड जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी से झूमे जवान, भागलपुर में निकला...

होमगार्ड जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी से झूमे जवान, भागलपुर में निकला विजय जुलूस

भागलपुर : सोमवार का दिन होमगार्ड जवानों के लिए जश्न और उत्साह का रहा। बिहार सरकार द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद महिला और पुरुष जवानों ने खुशी का इजहार करते हुए भागलपुर की सड़कों पर भव्य विजय जुलूस निकाला। बिहार रक्षा वहिनी स्वयंसेवक संघ के बैनर तले जवानों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर जमकर नृत्य किया और नारों के बीच सरकार के फैसले का स्वागत किया।

सरकार ने होमगार्ड जवानों का दैनिक मानदेय 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये कर दिया है। लंबे समय से यह मांग लगातार उठाई जा रही थी। अब इस फैसले ने जवानों की उम्मीदों को नया बल दिया है और उनके जीवन में आर्थिक मजबूती लाने का भरोसा भी दिया है।

भागलपुर संघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कंबाइंड बिल्डिंग से यह जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और बड़ी संख्या में महिला व पुरुष जवान इसमें शामिल हुए। समाहरणालय परिसर में पहुंचकर यह जुलूस संपन्न हुआ। इस दौरान पूरे माहौल में देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज सुनाई दी।

जवानों ने कहा कि यह फैसला उनकी वर्षों पुरानी मांगों की जीत है। मानदेय बढ़ने से अब उन्हें अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी। कई जवानों ने बताया कि लंबे समय से वे इस फैसले की प्रतीक्षा कर रहे थे और सरकार की इस पहल ने उनके हौसले को दोगुना कर दिया है।

संघ के पदाधिकारियों ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी होमगार्ड जवानों के हित में और निर्णय लिए जाएंगे। उनका कहना था कि जवान राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और आपदा प्रबंधन में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके योगदान का सम्मान होना बेहद जरूरी है।

भागलपुर में निकला यह विजय जुलूस न केवल उत्सव का प्रतीक था बल्कि यह संदेश भी था कि जब जवानों को उनका अधिकार मिलता है तो उनका मनोबल और सेवा भाव दोनों और मजबूत होते हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular