Homeभागलपुर सिटीसुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक,...

सुल्तानगंज थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई गहन चर्चा

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवसायी संघ अध्यक्ष सह राजद के वरिष्ठ नेता राजपति यादव, कांग्रेस नेता विनय शर्मा और एसआई संजय कुमार उपस्थित रहे।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, दुर्गा मंदिर समितियों के अध्यक्ष और स्थानीय गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर संभावित चुनौतियों और समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान आत्मा दास ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण के दुकानदारों ने किरायेदार प्रताप चौधरी के अवैध कब्जे को हटाने में प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और नगर सभापति राज कुमार गुड्डू को सम्मान स्वरूप फूलमाला और अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया गया।

बैठक में मनोज जादुका, अश्विनी चौधरी, बिंटु यादव, प्रमोद ओझा, रंजय ओझा, रितेश भारती, भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. अलका चौधरी, जदयू महिला अध्यक्ष प्रेम प्रभात सिन्हा, रानी झा, सांसद प्रतिनिधि पवन केसरी, बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी, वार्ड पार्षद संजय चौधरी, रुबी देवी, नवीन कुमार बन्नी, शुभम चौधरी, राजद नेता अफरोज आलम, विपिन मंडल, मो. मेराज, कैलाश प्रसाद यादव, मो. मंजूर, सन्नी चौधरी और संजीव झा सहित अन्य लोग शामिल हुए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular