Homeबिहारभागलपुर सिटीनवगछिया के करचीरा गांव में दिनदहाड़े ग्रामीण चिकित्सक की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों...

नवगछिया के करचीरा गांव में दिनदहाड़े ग्रामीण चिकित्सक की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से किया छलनी

Crime News: भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के करचीरा गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मो. रिजवान (पिता – मो. आलमगीर) के रूप में हुई है, जो एक स्थानीय चिकित्सक थे।

घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, मो. रिजवान अपने सहयोगी के साथ दूध लेने करचीरा गांव गए थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी मखरा (पिता – जयप्रकाश राय) अपने 4-5 साथियों के साथ पहले से ही एक गली में छिपा हुआ था। जैसे ही चिकित्सक मौके पर पहुंचे, हमलावरों ने उन्हें दौड़ाया और गोली मार दी।

भागने की कोशिश की, लेकिन बच न सके
जान बचाने के लिए मो. रिजवान गांव की गलियों में दौड़ते रहे, लेकिन अपराधियों ने उन्हें दौड़ाकर तीन गोलियां मारी, जिनमें एक गोली उनके सीने में भी लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें ऑटो से गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हत्या के पीछे रंगदारी या अवैध संबंध?
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का कहना है कि आरोपी मखरा लंबे समय से मो. रिजवान से रंगदारी की मांग कर रहा था और इनकार करने पर हत्या की धमकी देता था। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश या अवैध संबंध भी एक कारण हो सकता है।

पुलिस जांच में जुटी, बयान देने से बच रही
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। गोलीबारी की इस घटना के बाद आसपास के गांवों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular