Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में 28 दिन की दूधमुही बच्ची को तड़पता छोड़ फरार हुई...

भागलपुर में 28 दिन की दूधमुही बच्ची को तड़पता छोड़ फरार हुई माँ, बोली- ‘बच्चा तुम्हारा है, तुम ही रखो’

पत्थर दिल माँ ने तोड़ी ममता की डोर, 28 दिन की नवजात के लिए तरसा आँचल"

Bhagalpur News: रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोभी बाड़ी से सामने आई है। यहाँ एक माँ की ममता पर कलह भारी पड़ गई और वह अपनी महज 28 दिन की दुधमुही बच्ची को बिलखता छोड़कर घर से फरार हो गई है। पिता और दादा अब थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मासूम को उसकी माँ का आँचल नसीब नहीं हो पा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. अशोक मोदी के पुत्र पीयूष मोदी के घर में पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था। आरोप है कि पीयूष की पत्नी का व्यवहार शुरू से ही उग्र रहा है। परिजनों का कहना है कि वह पहले भी कई बार बिना बताए घर छोड़कर जा चुकी है। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी 28 दिन की नवजात बच्ची की ममता को भी दरकिनार कर दिया और उसे घर पर ही छोड़कर चली गई।

पहले भी हो चुका है समझौता, पर नहीं बदली फितरत

​स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, यह कोई पहली घटना नहीं है। महिला ने पूर्व में भी कई बार घर छोड़ने की कोशिश की और कथित तौर पर अपने पति पीयूष राज पर जानलेवा हमले का प्रयास भी किया। इलाके के प्रबुद्ध नागरिकों और वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। उस वक्त महिला से बॉन्ड पेपर भरवाकर समझौता कराया गया था और वह वापस घर आई थी, लेकिन सुधार के बजाय स्थिति और बिगड़ गई।

‘बच्चा तुम्हारा है, तुम रखो’ – पत्थर दिल माँ का जवाब

​जब पति पीयूष राज और ससुर अशोक मोदी ने महिला से संपर्क कर उसे बच्ची की खातिर वापस लौटने को कहा, तो उसका जवाब सुनकर हर कोई दंग रह गया। महिला ने साफ तौर पर आने से इनकार कर दिया और दो टूक कहा— “बच्चा तुम्हारा है, तुम ही रखो… मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना।”

​”बच्ची अभी बहुत छोटी है, उसे माँ के दूध और देखभाल की सख्त जरूरत है। हम थाने भी गए कि शायद पुलिस की मदद से वह वापस आ जाए, लेकिन फिलहाल हमें कोई ठोस मदद नहीं मिल पाई है।”

पीयूष राज (बच्ची के पिता)

 

प्रशासन से गुहार

​पीयूष और उनके पिता डॉ. अशोक मोदी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि बच्ची के भविष्य और उसकी सेहत को देखते हुए हस्तक्षेप किया जाए। एक तरफ जहाँ 28 दिन की मासूम भूख और अपनी माँ के स्पर्श के लिए तड़प रही है, वहीं दूसरी तरफ माँ के इस अड़ियल रवैये ने समाज में ‘कलयुगी माँ’ की चर्चा तेज कर दी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
53%
0.9m/s
75%
Sat
33 °
Sun
36 °
Mon
34 °
Tue
35 °
Wed
35 °

Most Popular