Homeबिहारविधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन में अहम बैठक

विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षा भवन में अहम बैठक

Bhagalpur News: आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) और अन्य संबंधित पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी  श्वेता कुमारी ने निर्वाचन संबंधी तकनीकी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ERO और AERO की अद्यतन सूची निर्वाचन आयोग को भेजनी है। जिन पदाधिकारियों का तबादला हो चुका है, उनके स्थान पर नए अधिकारियों को अधिसूचित करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य निर्देश और निर्णय:

  • नवनियुक्त शिक्षकों का डेटा जल्द से जल्द NIC, भागलपुर को भेजा जाए ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए डेटा बेस तैयार किया जा सके।
  • चुनाव ड्यूटी मानदेय संबंधित कर्मियों के वेतन खाते में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। यदि किसी प्रकार का खाता परिवर्तन आवश्यक हो, तो वह शीघ्रता से किया जाए।
  • केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CPMF) के आवासन स्थल की समीक्षा कर, आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जाए।
  • सभी मतदान केंद्रों पर AMF (Assured Minimum Facilities) की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसके लिए BLO सुपरवाइजरों से रिपोर्ट ली जाए।
  • दिव्यांग मतदाताओं की सूची अद्यतन की जाए और 40% अधिक व्हीलचेयर की व्यवस्था पहले से कर ली जाए।
  • मतदान केंद्रों तक पहुंच के रास्तों (पहुंच पथ) का आकलन हो, जहां आवश्यकता हो वहां ग्रामीण कार्य विभाग को सूचित किया जाए।
  • जिन मतदान केंद्रों पर पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा, उसके कारणों की जांच हेतु संबंधित SDO को निर्देश दिया गया है।

इस बैठक में उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता  दिनेश राम, सभी बीडीओ, मुखिया प्रतिनिधि और अन्य संबंधित पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular