Homeभागलपुर सिटीस्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर में अवैध तोड़फोड़, कांवर दुकानदारों पर जेसीबी से...

स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर में अवैध तोड़फोड़, कांवर दुकानदारों पर जेसीबी से दीवार गिराने का आरोप

Sultanganj News: सुल्तानगंज के कृष्णगढ़ मोड़ के समीप स्थित स्वास्थ्य विभाग के क्वार्टर की दीवार को अवैध रूप से तोड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ स्थानीय कांवर दुकानदारों ने जेसीबी मशीन की मदद से सरकारी क्वार्टर की दीवार को गिरा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह तोड़फोड़ श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया दुकानों  के उद्देश्य से की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा मामला प्रशासन और अंचल पदाधिकारी की मिलीभगत से हुआ है, ताकि कांवर व्यापारियों को लाभ पहुंचाया जा सके। जब इस विषय में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल एवं भागलपुर के सिविल सर्जन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की किसी भी तोड़फोड़ के लिए कोई सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से की गई अवैध तोड़फोड़ की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब जेसीबी ऑपरेटर और संबंधित दुकानदारों की पहचान में जुटी हुई है।

इस मामले ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब श्रावणी मेला जैसे बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है, जिसमें लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि मेला की व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर डाल सकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular