Homeभागलपुर सिटीपीरपैंती में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद,...

पीरपैंती में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Bhagalpur News:  जिला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में मंगलवार सुबह एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक वाहन से कुल 359.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जिसे गैरकानूनी ढंग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पीरपैंती थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में घेराबंदी की गई और गांव के पास संदिग्ध वाहन (संख्या BR10T1172) को रोका गया।

जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के बाद वाहन चालक और शराब तस्कर की पहचान फतेह आलम अंसारी, पिता स्व. सलीम अंसारी, ग्राम सुंदरपुर, थाना पीरपैंती के रूप में की गई।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह शराब की आपूर्ति किन इलाकों में कर रहा था और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

इस अभियान में थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ अवनीश कुमार ठाकुर, उदय कुमार सिंह और नरेंद्र सिंह भी शामिल थे। पुलिस द्वारा जब्त शराब और वाहन को थाना में सुरक्षित रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस का बयान:
थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया, “अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो भी इस धंधे में शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जनता से भी अपील है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular