Homeभागलपुर सिटीगोपालपुर डिस्पैच सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया...

गोपालपुर डिस्पैच सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

भागलपुर, 10 अक्टूबर: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर 153-गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुश्री प्रेरणा कुमार ने विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त  प्रदीप कुमार सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया  ऋतुराज प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना था। अधिकारियों ने गोपालपुर विधानसभा के लिए बनाए गए डिस्पैच सेंटर, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया का गहन अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पार्किंग स्थल, डिस्पैच काउंटर और वीवीपीएटी के रखरखाव के लिए चिन्हित कमरों का निरीक्षण किया।

डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का उचित रखरखाव एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान सामग्री की समय पर और सुरक्षित तरीके से वितरण प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular