Homeधर्मदिव्यांग श्रद्धालु कुंदन की अनोखी कांवर यात्रा: सीने पर योगी का टैटू,...

दिव्यांग श्रद्धालु कुंदन की अनोखी कांवर यात्रा: सीने पर योगी का टैटू, बैधनाथ धाम की ओर 105 किमी की चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकले

सुल्तानगंज: श्रावण मास में श्रद्धा की अनगिनत मिसालें देखने को मिलती हैं, लेकिन बेगूसराय से आए एक दिव्यांग श्रद्धालु कुंदन की अनोखी और प्रेरणादायक कांवर यात्रा हर किसी का ध्यान खींच रही है। शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद कुंदन ने सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर जल भरा और अब 105 किलोमीटर पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं — जुगाड़ ट्रॉली के सहारे, जिसमें वह बैठकर हाथों के बल रास्ता तय कर रहे हैं।

महादेव के भक्त और योगी के प्रशंसक:

कुंदन न केवल भोलेनाथ के परम भक्त हैं, बल्कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलियुग का हनुमान मानते हैं। उनके सीने पर योगी आदित्यनाथ का टैटू भी बना हुआ है। कुंदन का कहना है:

योगी जी कलियुग के हनुमान हैं और पीएम मोदी कलियुग के राम। बाबा से प्रार्थना करूंगा कि 2029 में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बनें ताकि भारत पूरी तरह सुधर जाए।

कला और जोश से भरे हैं कुंदन:

कुंदन स्थानीय कलाकार भी हैं और स्टेज पर नृत्य प्रस्तुतियों के लिए जाने जाते हैं। उनका सपना है कि वे भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव से मिलें और उनके साथ मंच पर डांस करें।

श्रावणी मेले में उनकी यह यात्रा लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गई है। कांवरियों और स्थानीय लोगों के बीच कुंदन की भक्ति, जज्बे और योगी प्रेम की चर्चा जोरों पर है।

प्रशासन और श्रद्धालु भी दे रहे साथ:

यात्रा के दौरान अन्य श्रद्धालु कुंदन की हिम्मत और ऊर्जा को देखकर उनकी मदद कर रहे हैं। इस कठिन यात्रा में भी उनका उत्साह अटूट है और वे यह संदेश दे रहे हैं कि अगर मन में श्रद्धा हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular