Homeबिहारभागलपुर सिटीजीविका से जुड़ी महिलाओं के खाते में आई राशि, बैंक ऑफ बड़ौदा...

जीविका से जुड़ी महिलाओं के खाते में आई राशि, बैंक ऑफ बड़ौदा में उमड़ी भीड़

Bhagalpur News: भागलपुर में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक नई शुरुआत देखने को मिली। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के खातों में स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की राशि भेजी गई है। इस राशि का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस योजना के तहत भविष्य में जो महिलाएँ अपना व्यवसाय या स्वरोजगार प्रारंभ करेंगी, उन्हें अतिरिक्त दो लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। सरकार की इस पहल से महिलाओं में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों देखा जा रहा है।

हालांकि, राशि निकालने के लिए शुक्रवार को सन्हौला प्रखंड के अमडंडा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, छटपटिया शाखा में हजारों की संख्या में महिलाएँ पहुंचीं। बैंक परिसर में सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। महिलाएँ खुशी के साथ यह राशि निकालने आई थीं, लेकिन कई को खाता लॉक या केवाईसी अपडेट न होने जैसी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिनका केवाईसी पूरा नहीं है, उन्हें पहले दस्तावेज़ अपडेट करने होंगे, तभी राशि निकाली जा सकेगी। इसके बावजूद महिलाएँ सरकार की इस पहल को लेकर उत्साहित दिखीं।

एक जीविका समूह से जुड़ी महिला ने कहा — “सरकार ने हमें 10,000 रुपये भेजे हैं, जिससे मैं अपनी छोटी दुकान शुरू करूँगी। बस खाता खुलवाने की प्रक्रिया थोड़ी आसान हो जाए तो हम जल्दी आगे बढ़ सकते हैं।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
65%
3.9m/s
99%
Wed
28 °
Thu
34 °
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular