Homeभागलपुर सिटीमालदा मंडल द्वारा मवेशी टकराव की घटनाओं की रोकथाम हेतु सतत जागरूकता...

मालदा मंडल द्वारा मवेशी टकराव की घटनाओं की रोकथाम हेतु सतत जागरूकता अभियान

Bhagalpur News: पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा मवेशी टकराव (Cattle Run Over – CRO), मानव टकराव (Human Run Over – HRO) तथा पथराव जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, ट्रेनों के निर्बाध संचालन और यात्रियों की जान-माल की रक्षा सुनिश्चित करना है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारी और कर्मचारी मंडल के विभिन्न संवेदनशील रेलखंडों में प्रतिदिन स्थानीय नागरिकों से संवाद कर रहे हैं। इन्हें CRO, पथराव, रेल ट्रैक पर मवेशियों को बाँधने या चराने, पटरियों पर वस्तुएँ रखने, और आपातकालीन चेन खींचने (ACP) के दुरुपयोग जैसे खतरनाक कार्यों के गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरअसल 08 जून 2025 (रविवार) को भागलपुर–बाराहाट सेक्शन के टेकानी, हटपुरैनी, पोड़ैयाहाट एवं कोइली खुटाहा हाल्ट स्टेशनों पर विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों को इन गतिविधियों के खतरे समझाते हुए यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रेल संचालन में बाधा और विलंब का कारण बनती है।

सुरक्षा संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर

CRO की घटनाओं को रोकने हेतु मालदा मंडल द्वारा संवेदनशील रेलखंडों पर सुरक्षा बाड़बंदी (Safety Fencing) का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य मवेशियों की ट्रैक पर अनियंत्रित आवाजाही को रोकना और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव करना है।

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे रेल सुरक्षा को लेकर सजग रहें और रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय गतिविधियों से परहेज़ करें। रेल सेवा की निरंतरता, समयबद्धता और सुरक्षा में जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

“मालदा मंडल यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन की दक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इस महत्वपूर्ण अभियान में आमजन से निरंतर सहयोग की अपेक्षा करता है।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular