Homeभागलपुर सिटीदस्तावेज़ में छेड़छाड़ का मामला: सीओ रवि कुमार ने सुल्तानगंज थाना में...

दस्तावेज़ में छेड़छाड़ का मामला: सीओ रवि कुमार ने सुल्तानगंज थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में भूमि दस्तावेज़ में कथित छेड़छाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। अंचल पदाधिकारी (सीओ) रवि कुमार ने इस संबंध में सुल्तानगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमिला देवी, पति रमेश मंडल उर्फ रमेश साह, निवासी पिलदौरी एवं वर्तमान साकिन राजेन्द्र प्रिंटिंग प्रेस गली, जो कि कृष्णगढ़ मोड़ स्थित AMT ईंट भट्ठा की संचालिका हैं, पर आरोप है कि उन्होंने दाखिल-खारिज हेतु नामांतरण (दाखिला संख्या 41/2024-25) के लिए फर्जी दस्तावेज़ प्रस्तुत किए।

आवेदन के मुताबिक, प्रमिला देवी ने नगर परिषद वार्ड संख्या-1, मौजा में खाता संख्या 213, खेसरा संख्या 3 में 1 एकड़ 84.25 डिसमिल भूमि के लिए आवेदन दिया था। साथ ही, दस्तावेज़ में नया और पुराना खेसरा मिलान हेतु अंचल अमीन की रिपोर्ट संलग्न की गई थी, जिसमें इतने बड़े रकवे पर उनका दखल-कब्जा बताया गया।

लेकिन जांच में पता चला कि प्रमिला देवी का वास्तविक कब्जा मात्र 1 एकड़ 10.50 डिसमिल भूमि पर है। इस गड़बड़ी के संबंध में अंचल अमीन रश्मि कुमारी से जब स्पष्टीकरण माँगा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उनके द्वारा प्रस्तुत अमीन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ की गई थी। जमीन का वास्तविक रकवा 1.10.50 डिसमिल होते हुए भी उसे गलत तरीके से 1.84.25 डिसमिल दिखाया गया।

सीओ रवि कुमार ने इसे गंभीर धोखाधड़ी मानते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की और प्रमिला देवी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

भूमि का स्वामित्व
उक्त भूमि शिबम चौधरी की माता एवं बड़ी माता के नाम खतियान में दर्ज है। इसके बावजूद प्रमिला देवी द्वारा गलत नियत से अधिक भूमि को अपने नाम चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिसे अंचल पदाधिकारी ने समय रहते पकड़ लिया।प्रशासन द्वारा आगे की जांच जारी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular