Sunday, February 22, 2026
Homeबिहारपटना में सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का शिलान्यास, CM ने किया भूमि...

पटना में सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का शिलान्यास, CM ने किया भूमि पूजन

पटेल नवजागरण न्यास के कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, रिमोट से शिलापट्ट का अनावरण

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के निर्माण को लेकर भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
पटना-डोभी बाईपास के पास सिमरा निसरपुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर अतिथिशाला का शिलान्यास किया। इस मौके पर पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूलों की माला पहनाई।
कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अतिथिशाला के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular