Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर देसी शराब के...

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Bhagalpur News: भागलपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भागलपुर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत छापेमारी कर 300 लीटर देसी शराब बरामद की है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर  रानीतालाब में एक घर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी, जिसे होली के मौके पर बेचने की तैयारी थी। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर से 300 लीटर देसी शराब बरामद की और इस धंधे में शामिल दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली और अन्य त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब, हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
भागलपुर पुलिस ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
53%
3.7m/s
16%
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular