Homeबिहारमुख्यमंत्री ने पुलिस के लिए 618 वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी...

मुख्यमंत्री ने पुलिस के लिए 618 वाहनों का किया लोकार्पण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Patna News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित अपने आवासीय परिसर से बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन राज्य में पुलिस बल की कार्य क्षमता और गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत एक हरित पौधा भेंट कर किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण से पूर्व सभी पुलिस वाहनों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से इनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,

“इन नए वाहनों की उपलब्धता से पुलिस की कार्य दक्षता में वृद्धि होगी। यह पहल राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।”

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अधिकारीगण:

  • उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी
  • उप मुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा
  • जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार
  • मुख्य सचिव  अमृतलाल मीणा
  • पुलिस महानिदेशक विनय कुमार
  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ
  • गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव  अरविंद कुमार चौधरी
  • अपर पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच)  सुनील कुमार
  • अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय)  कुंदन कृष्णन
  • अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजनिंग) अजिताभ कुमार
  • मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि
  • गृह विभाग के सचिव  प्रणव कुमार
  • पटना रेंज की पुलिस महानिदेशक गरिमा मलिक
  • तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा जताई कि इन संसाधनों का सदुपयोग करते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा।
(सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार)

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular