Homeबिहारमुख्यमंत्री ने किया बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल का स्थल निरीक्षण, कार्य में तेजी...

मुख्यमंत्री ने किया बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल का स्थल निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)–ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल परियोजना का स्थल निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण में और अधिक तेजी लाने और समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अथमलगोला प्रखंड के करजान से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के किनारे तक पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप पुदुकलकट्टी ने साइट प्लान के माध्यम से बताया कि यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। पुल की कुल लंबाई 5.51 किलोमीटर है जबकि पहुँच पथ की लंबाई 45.75 किलोमीटर, जिससे परियोजना की कुल लंबाई 51.26 किलोमीटर होती है।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं:

  • 2875.02 करोड़ रुपये की लागत से बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा निर्माणाधीन।
  • एनएच-31 (करजान, बख्तियारपुर) और एनएच-28 (ताजपुर, समस्तीपुर) को सीधे जोड़ेगा।
  • उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का निर्माण।
  • महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा।
  • पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा व धार्मिक स्थलों तक पहुंच में समय की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल से समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार को पटना और दक्षिण बिहार से एक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे यातायात की सुगमता और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पैसे की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद प्रमुख अधिकारी:
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण सचिव संदीप पुदुकलकट्टी, बीएसआरडीसी के एमडी श्री शीर्षत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
56 %
3.1kmh
25 %
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
43 °
Sun
40 °

Most Popular