Homeराज्यमुख्यमंत्री ने किया गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण, जल्द निर्माण...

मुख्यमंत्री ने किया गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण, जल्द निर्माण पूर्ण करने का निर्देश

Patna News: मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना के गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 मंजिला इस भवन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने 9वें फ्लोर पर स्थित फ्लैट का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फ्लैट के किचन, स्टोर रूम, ड्राइंग रूम, डायनिंग एरिया और बेडरूम का अवलोकन किया। इसके पश्चात् वह भवन की छत पर पहुँचे, जहाँ से उन्होंने पूरे परिसर का जायजा लिया।

साफ-सफाई और हरियाली पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाए रखने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन की छत पर सोलर प्लेट्स लगाई जाएं, जिससे सौर ऊर्जा का उत्पादन हो और बिजली की आवश्यकताएं स्थानीय स्तर पर पूरी की जा सकें।

मुख्यमंत्री के निर्देश:
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि भवन का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि अधिकारियों को आधुनिक और बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि फ्लैटों के सामने प्रस्तावित पार्क बन जाने के बाद यह क्षेत्र और भी सुंदर दिखाई देगा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, सचिव  कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक  अवकाश कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular