Homeभागलपुर सिटीतातारपुर में बिजली चोरी को लेकर हंगामा, विभागीय टीम से मारपीट, दोनों...

तातारपुर में बिजली चोरी को लेकर हंगामा, विभागीय टीम से मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Bhagalpur News: तातारपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। मामले ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग की एक टीम शुक्रवार को तातारपुर इलाके में एक घर में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान घर में मौजूद पुरुषों और महिलाओं ने कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि विभागीय टीम के एक सदस्य को थप्पड़ भी मारा गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।

घटना की सूचना मिलते ही तातारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसके बाद बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पलटवार करते हुए विभागीय टीम पर जबरन घर में घुसने, अभद्र व्यवहार करने और दबंगई का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के घर में घुसने की कोशिश की और दुर्व्यवहार किया।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बनाए हुए है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular