Homeबिहारपटनाबिहार बनेगा देश का नया स्टील हब: 51,600 करोड़ रुपये के निवेश...

बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब: 51,600 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर हस्ताक्षर, न्यूक्लियर एनर्जी और टेक्सटाइल को भी बड़ा बढ़ावा

'Build and Believe in Bihar' के मंत्र के साथ धरातल पर उतरेंगी औद्योगिक परियोजनाएं; 10 बड़ी कंपनियों ने उद्योग विभाग के साथ किए MoU।

Patna News: बिहार में औद्योगिक क्रांति और रोजगार सृजन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पटना स्थित लोकसेवक आवास के ‘संकल्प’ हॉल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में उद्योग विभाग और देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के बीच 51,600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश के लिए समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इन 10 प्रमुख औद्योगिक कंपनियों ने किया निवेश का ऐलान

​उद्योग विभाग के साथ जिन प्रमुख कंपनियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, उनकी सूची और निवेश राशि इस प्रकार है:

  1. ग्लोबल रिन्यूएबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी प्रा. लि. (ग्रेस): न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में 22,500 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा निवेश।
  2. नक्षित आयरन एंड स्टील प्रा. लि.: स्टील सेक्टर में 6,836 करोड़ रुपये
  3. अंकुर स्टील प्राइवेट लिमिटेड: स्टील सेक्टर में 6,000 करोड़ रुपये
  4. श्री लंगटा बाबा मेटल्स एंड पावर लि.: स्टील सेक्टर में 5,500 करोड़ रुपये
  5. श्याम स्टील मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड: स्टील सेक्टर में 5,000 करोड़ रुपये
  6. शाकंभरी इस्पात एंड पावर लिमिटेड: स्टील सेक्टर में 5,000 करोड़ रुपये
  7. श्री समृद्धि स्टील प्राइवेट लिमिटेड: स्टील सेक्टर में 290 करोड़ रुपये
  8. क्रिएटिव ग्रुप: टेक्सटाइल सेक्टर में 250 करोड़ रुपये
  9. भारत साइंस एंड इनोवेशन प्रा. लि.: 200 करोड़ रुपये
  10. अनुभव अपेरल्स प्राइवेट लिमिटेड: टेक्सटाइल सेक्टर में 50 करोड़ रुपये

“Build and Believe in Bihar” होगा मूल मंत्र

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारकर बड़े पैमाने पर उद्योग लगाना और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने कहा, “बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित किया जाएगा। टेक्सटाइल और अपैरल उद्योग श्रम-आधारित हैं, जिनसे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा।”

​मुख्यमंत्री ने क्लीन एनर्जी और Nuclear Energy पर फोकस करते हुए कहा कि भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक और मजबूत ढांचा तैयार किया जा रहा है।

‘Bihar Business Connect 2026’ की तैयारियों की समीक्षा

​एमओयू कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री ने Bihar Business Connect 2026 की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि “Build and Believe in Bihar” बिहार के औद्योगिक विकास का मूल मंत्र होगा। बिहार के पास विशाल बाजार, युवा मानव संसाधन और बेहतर नीतियां हैं। उन्होंने बिहार के बाहर रहने वाले बिहारियों को भी अपनी जन्मभूमि के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

​इस ऐतिहासिक अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव उपस्थित थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
64%
1.8m/s
11%
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
34 °
Thu
27 °
Fri
26 °

Most Popular